Site icon UP की बात

यूपी की बात की खब़र का असर, नोएडा अथॉरिटी के सीईओ ने किसानों से की बात

नोएडा अथॉरिटी में अपनी मांगो को लेकर किसान लगातार आंदोलित थे  शुक्रवार को दूसरे दिन उनका धरना रही रहा । पूर्व में भी कई बार किसानो द्वारा  नोएडा अथॉरिटी के बाहर धरना दिया जा चूका है  लेकिन नोएडा अथॉरिटी के सीईओ से कोई बातचीत नहीं हो सकी  वहीं यूपी की बात ने अपने डिजिटल चैनल के माध्यम से किसान आंदोलन की  खबर प्रमुखता से दिखाया , इसके बाद अथॉरिटी के सीईओ कृष्णा करुणेश ने किसान प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की।

किसानों की मांगों पर अधिकारियों का रुख सकारात्मक देखा गया। अधिकारियों ने हरसंभव मांगें 30 जून तक पूरा करने का आश्वासन दिया, जिस पर किसानों ने 30 जून  तक अपना धरना टाल दिया। किसान नेताओ का कहना है  अगर तय समय में किसानों की मांगों को पूरा नहीं है  किया गया तो अगले महीने फिर से प्राधिकरण पर धरना दिया जाएगा। गौरतलब है नोएडा अथॉरिटी  के बाहर  किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन पर  थे लेकिन अथॉरिटी के सीईओ और किसानों के बीच कोई वार्ता नहीं हो सकी थी  यूपी की बात ने किसानों की मांगों को प्रमुखता से चलाया जिसका संज्ञान लेते हुए नोएडा अथॉरिटी के सीईओ किसानो से मिले और उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया जिसके चलते किसान संगठनों ने अपना धरना 30 जून तक टाल  दिया है

Exit mobile version