Site icon UP की बात

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में ‘एआई मंथन-2.0’ में शामिल होने के लिए चुनी ट्रेन यात्रा, सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में 'एआई मंथन-2.0' में शामिल होने के लिए चुनी ट्रेन यात्रा, सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में 'एआई मंथन-2.0' में शामिल होने के लिए चुनी ट्रेन यात्रा, सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कानपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘एआई मंथन-2.0’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ से कानपुर तक की अपनी यात्रा उत्सर्ग एक्सप्रेस ट्रेन से पूरी की। राज्यपाल द्वारा सार्वजनिक जीवन में सादगी अपनाने, पर्यावरणीय संवेदनशीलता दिखाने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संदेश देने के उद्देश्य से लगातार रेल यात्रा को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे पहले भी वह प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के प्रवास के दौरान ट्रेन सफर का उपयोग कर चुकी हैं।

 

उच्च शिक्षा और तकनीक पर केंद्रित ‘एआई मंथन-2.0’ सम्मेलन

राज्यपाल का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब कानपुर में ‘एआई मंथन-2.0’ के जरिए उच्च शिक्षा को भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुकूल ढालने पर गहन विचार-विमर्श चल रहा है। इस सम्मेलन में फ्यूचर-रेडी एकेडमिक करिकुलम, एआई आधारित शिक्षण एवं मूल्यांकन, यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिसर्च एंड इनोवेशन, डिजिटल कैंपस और जिम्मेदार एवं नैतिक एआई जैसे अहम विषयों पर मंथन किया

Exit mobile version