Site icon UP की बात

Loksabha Election 2024: सुलतानपुर से पूर्व सपा विधायक अरुण वर्मा ने BJP पर हमला करते बोला, 5 किलों राशन से 10 किलो यूरिया की चोरी

Former SP MLA from Sultanpur Arun Verma attacked BJP and said, theft of 10 kg urea from 5 kg ration

Former SP MLA from Sultanpur Arun Verma attacked BJP and said, theft of 10 kg urea from 5 kg ration

Loksabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को बेशक यूपी के 8 सीटों पर होना हो पर चुनाव की आग सभी चरणों के सीटों पर भभक रही है। ऐसे में राजनेता इस आग को अपने लाभ के लिए उपयोग करने में झिझक नहीं रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला सुलतानपुर में समाजवादी पार्टी के लोकसभा 2024 के प्रभारी और पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने भाजपा पर जेरदार हमला कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान विरोधी पार्टी है।

पांच किलो राशन देकर किसानों को मिलने वाली दस किलो खाद को चोरी कर रही है। पाण्डेय बाबा बाजार में मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को बेवकूफ मानती है और अपने चुपड़ी बातों से बेवकूफ बना भी रही है।

5 किलों राशन से 10 किलो यूरिया की चोरी

अरुण वर्मा ने कहा कि पांच किलो राशन देकर किसानों की यूरिया जो खेती में प्रयोग होती है पहले 50 किलो आती थी आज दस किलो चोरी कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि किसान गरीब होता है, किसान से आप वोट मांगते हो, किसान की आय दोगुनी करने की बात करते हो और किसान की ही खाद को चोरी कर रहे हो।

अडानी-अंबानी का माफ हुआ कर्ज

अरुण वर्मा ने आगे कहा कि कर्जा माफ करने की बात करते हैं कर्जा माफ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कर्जा किसका माफ हुआ अडानी अंबानी का माफ हुआ। देश इतने कर्जे में चला गया है और देश के प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ बोलने के अलावा उनके पास कोई काम नहीं बचा है। पूर्व विधायक ने कहा जनता ने अब तय कर लिया है कि अब हमें झूठे वादे करने वालों को वोट नहीं देना है।

बोले- पूरे देश में गठबंधन का माहौल

इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, पूरे देश में इंडिया गठबंधन का माहौल है। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी के नेता इंडिया का नाम लेने में शर्म महसूस कर रहे हैं। ये कहते हैं इंडी गठबंधन, ये कहते हैं हम देश से बहुत प्यार करते हैं। जैसे लगता है भारत इन्हीं का है।

Exit mobile version