Site icon UP की बात

कोई परेशान करे तो घबराना मत, ठोक दो” राज्यपाल का छात्राओं को संदेश

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं को आत्मविश्वास और साहस के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। राज्यपाल ने छात्राओं से कहा कि उन्हें झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तरह कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अगर कोई छात्रा या बेटी परेशान करने की कोशिश करे तो उसे घबराने या पीछे हटने की जरूरत नहीं है। अपने भीतर इतना आत्मविश्वास और सामर्थ्य विकसित करना चाहिए कि हर चुनौती का मजबूती से सामना किया जा सके।

मुश्किलों से डरना नहीं, डटकर सामना करना है

राज्यपाल ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं, लेकिन उन्हें डरने के बजाय साहस के साथ उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को अपनी शिक्षा, प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

परिवार बच्चियों का साथ दें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिभावकों से भी संवेदनशील रवैया अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्ची से कोई गलती हो जाती है तो उसे परिवार से अलग नहीं करना चाहिए। परिवार को बच्ची को माफ कर उसका साथ देना चाहिए और उसे सही दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि परिवार का सहयोग और विश्वास बेटियों के आत्मविश्वास को मजबूत करता है। ऐसे माहौल में बेटियां अपनी गलतियों से सीखकर जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर सकती हैं।

Exit mobile version