Site icon UP की बात

यूपी के लिए CM योगी का मेगा प्लान… एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य, ₹9.12 लाख करोड़ का ‘नवाचार का ऐतिहासिक बजट’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में राज्य के ₹9.12 लाख करोड़ के बजट को ‘नवाचार का ऐतिहासिक बजट’ बताया है। उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण और विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ा है। उद्यमशीलता, नवाचार और अधोसंरचना की मजबूत नींव पर खड़ा यह बजट आधुनिक तकनीक के सहारे भविष्य का निर्माण करेगा।

एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का रोडमैप

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर तेज़ी से कार्य कर रही है। इसके लिए स्टेट डेटा अथॉरिटी की स्थापना की जाएगी, ताकि सटीक और रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग के माध्यम से नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उभरती तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया है।

इन पहलों के जरिए प्रदेश को वैश्विक तकनीकी केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है।

25 लाख युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण

सीएम योगी ने बताया कि टेक युवा–समर्थ युवा योजना के तहत 25 लाख युवाओं को नई तकनीकों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। MSME, ODOP और स्टार्टअप को बढ़ावा देकर बड़े पैमाने पर रोज़गार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही, हर मंडल मुख्यालय वाले जनपद में स्पोर्ट्स कॉलेज खोलने की योजना है, ताकि 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार किए जा सकें।

महिलाओं और गरीबों पर विशेष फोकस

बजट में महिला सशक्तीकरण को केंद्र में रखा गया है।

इन योजनाओं के जरिए महिलाओं की उद्यमिता, आवास और वित्तीय पहुंच को मजबूत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि बिना नया टैक्स लगाए यह बजट पेश किया गया है, जो युवा, महिला, अन्नदाता और गरीब-सभी की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।

Exit mobile version