Site icon UP की बात

हमीरपुर नाव हादसे पर CM योगी सख्त, युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में नाव पलटने की घटना की संज्ञान लिया है। उन्होंने मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के वरिष्ठ अधिकारी खुद बचाव कार्यों की निगरानी करें और पीड़ितों को हर प्रकार की राहत सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही सीएम योगी ने जिला प्रशासन को दुर्घटना के कारणों की जांच करने और भविष्य में ऐसे हादसे नहीं होने देने के लिए ठोस प्रबंध करने का भी निर्देश दिया है।

बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कुरारा थाने के कुतुपुर पटिया गांव में मासूम बच्चों और ग्रामीणों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई थी। नाव में कुल नौ लोग सवार थे। जिसमे तीन लोग सुरक्षित निकाल लिए गए थे वहीं पांच मासूम बच्चों समेत छह लोग अभी भी लापता हैं।

Exit mobile version