Site icon UP की बात

Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को लेकर CM YOGI की बड़ी बात

CM YOGI said this big thing regarding the resolution letter of Bharatiya Janata Party

CM YOGI said this big thing regarding the resolution letter of Bharatiya Janata Party

Loksabha Election 2024: आम चुनाव 2024 के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र को जारी कर दिया है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह संकल्प पत्र चार स्तंभो पर आधारित है जिसमें सभी का हित है।

सीएम योगी ने कही ये बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और भाजपा के संकल्प पत्र की एक-एक खूबियां बताई। मीडिया जगत के लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘देश की 18वी लोकसभा के लिए चुनाव प्रचार का काम जोरों से चल रहा है। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होने वाले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कल प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी का संकल्प पत्र चार स्तंभों पर आधारित है जिसमे युवा से लेकर,गरीब,महिला,किसान वर्ग के आम लोगों का ध्यान रखा गया है। भारत के आगामी मिशन को विजन के रूप में मान कर इस संकल्प पत्र को जारी किया गया है और मोदी जी का विजन ही हम सबका मिशन है। इस संकल्प पत्र पर और मोदी जी की गारंटी पर देश को पूर्ण विश्वास है।’

आइए जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में क्या-क्या वादे किए गए हैं जिसे लेकर योगी आदित्यनाथ ने आज प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया…

भाजपा के संकल्प पत्र पर PM मोदी की बड़ी बाते ये थी

  1. मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपया तक लोन मिलेगा।
  2. पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलता रहेगा।
  3. फ्री राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी।
  4. 3 करोड़ लखपति दीदी बनाएंगे।
  5. आयुष्मान भारत के दायरे में आएगा ट्रांसजेंडर समुदाय।
  6. पाइप से गैस पहुंचाने पर होगा काम।
  7. रेलवे के अंतर्गत देश में चलेंगी तीन तरह की वंदे भारत ट्रेनें।
  8. 10 वर्षों में गरीबी से बाहर लाए गए 25 करोड़ लोग।
  9. महिला सशक्तिकरण में दुनिया को दिशा दिखा रहा भारत।
  10. साल 2025 में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी।
  11. भारत को बनाया जाएगा फूड प्रोसेसिंग हब।
  12. तीन तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर से भारत के नींव को मजबूती मिलेगी।
  13. देश के लिए UCC(UNIFORM CIVIL CODE) जरूरी।
  14. EV तकनीक बढ़ाने पर जोर होगा।
  15. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू करेंगे।
  16. पेट्रोल आयात को कम करेंगे।
Exit mobile version