Site icon UP की बात

गुरु नानक देव को सीएम योगी का नमन, सिख समाज को दी बधाई

गुरु नानक देव को सीएम योगी का नमन

गुरु नानक देव को सीएम योगी का नमन

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन किया। बता दें इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जानकारी के लिए बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को मानव समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी (Guru Nanak Dev Ji) का जीवन-दर्शन सत्य, सदाचार, समता, प्रेम और करुणा जैसे उच्च मानवीय मूल्यों पर आधारित है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रही हैं।

सेवा और सद्भाव का संदेश देती हैं गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं

सीएम योगी ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज का जीवन समस्त मानव समाज के लिए शाश्वत प्रेरणास्रोत है। साथ ही, उन्होंने अपने विचारों और उपदेशों के माध्यम से समाज को सत्य के मार्ग पर चलने, सभी के साथ समान व्यवहार करने और आपसी प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी की पावन शिक्षाएं हमें सेवा, सद्भाव और नैतिक मूल्यों के रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उनके विचारों को अपनाकर समाज में भाईचारे, एकता और मानवता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

मानवता और भाईचारे का संदेश देते हैं गुरु नानक देव

गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन में हमेशा मानवता, समानता और आपसी सहयोग को महत्व दिया। उन्होंने समाज में फैली ऊंच-नीच और भेदभाव की भावना को दूर करने का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।

प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु नानक देव जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उनका मानना है कि प्रेम, करुणा, सेवा और सद्भाव जैसे मूल्यों को अपनाकर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में माघ मेला 2027 की तैयारियां हुई शुरू, भूमि पूजन हुआ संपन्न

 

Exit mobile version