Site icon UP की बात

CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- अब योग्यता से मिलती है नौकरी, सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ती

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 202 प्रोफेसर, रीडर, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स (आयुष विभाग) तथा 272 अनुदेशक (व्यावसायिक शिक्षा विभाग और 7 नर्स, हॉस्टल वार्डन और कंपाउंडर (दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए। । सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा योग्य लोगों को नौकरी दी है और अब किसी के साथ अन्याय नहीं होता।

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार में कोई सिफारिश नहीं होती और पारदर्शी भर्ती ही नए उत्तर प्रदेश की पहचान है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहले मेहनती युवाओं का शोषण होता था और भर्तियों में जाति और मजहब को आधार बनाया जाता था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है।

सीएम योगी ने कहा, “अब हमें कोई बीमारू राज्य नहीं कहता और बीजेपी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेजी से बढ़ी है। हमारा राज्य अब सबसे ज्यादा नियुक्ति पत्र देने वाला राज्य बन चुका है। पहले किसानों को भी उचित लाभ नहीं मिलता था, लेकिन अब उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।”

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछली सरकारें गुंडे-माफियाओं को अपने गले का हार बना रही थीं। कोई बड़ा निवेशक नहीं आ रहा था। यूपी में गत वर्ष 4000 से ज्यादा बड़े निवेशक आए। 14 से बढ़कर 32 हजार उद्योग लगे हैं। जो कामचोरी करेगा वो दुर्गति से नहीं बच पाएगा। हमें तय करना है कि गति चाहिए या दुर्गति। यूपी में बहुत संभावनाएं हैं। अब यूपी की गिनती बॉटम थ्री से टॉप थ्री राज्य में हो रही है

Exit mobile version