लखनऊः मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से Lucknow में प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।
स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि जिन जनपदों में खसरावार मूल्यांकन के लिए सड़क एवं आबादी के निकट स्थित गाटों की प्रविष्टियां Prerna Portal पर लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, चंदौली, गाजीपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रामपुर, मऊ और पीलीभीत सहित कई जिलों में लंबे समय से लंबित मूल्यांकन सूची के पुनरीक्षण के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) और एआईजी न्यायालय में लंबित स्टाम्प वादों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने आगरा, फिरोजाबाद, कानपुर नगर, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा सहित कई जिलों में उप-निबंधक कार्यालयों हेतु भूमि आवंटन शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में “ज्ञान भारत मिशन” के अंतर्गत दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण कार्य की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों, मठों, मंदिरों, पुस्तकालयों और व्यक्तियों के पास उपलब्ध पांडुलिपियों को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड किया जाए, जिससे भारत की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत का संरक्षण सुनिश्चित हो सके।
इसके अलावा मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे फार्मर रजिस्ट्री की नियमित समीक्षा करें और सभी किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण समयबद्ध तरीके से पूरा कराएं। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक बेहतर ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।
बैठक में अपर मुख्य सचिव संस्कृति Amrit Abhijat, प्रमुख सचिव कृषि Ravindra और प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन Amit Gupta सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

