Site icon UP की बात

मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

गोरखपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के तीन दिन के दौरे पर हैं। दौरे के तीसरे दिन मुख्यमंत्री ने आज सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने के बाद हवन किया और जनकल्याण के लिए मंगल कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दरबार में दूर-दूर से आए फरियादियों की फरियाद सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सावन के छठे सोमवार पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। यह अनुष्ठान करीब एक घंटे तक चला। इस दौरान सीएम ने 11 लीटर दूध, आम के रस, जल, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक किया गया।

बता दें कि अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वासियों को वेयरहाउस की सौगात दी थी। सीएम ने मोतीराम अड्डा में वेयरहाउस का उद्घाटन किया। करीब 30 करोड़ रुपए से बने इस वेयरहाउस से पूर्वांचल को लाभ होगा। वहीं शनिवार को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। गोरखपुर में सावन मास के 6वें सोमवार को सभी शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु शिवालयों में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। पूरे दिन शिव मंदिर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे।

Exit mobile version