Site icon UP की बात

Loksabha Election 2024: कानपुर- अकबरपुर संसदीय सीट के प्रत्याशियों के पास 1-1 किलो सोना, कांग्रेस प्रत्याशी सबसे अमीर

Candidates of Kanpur-Akbarpur parliamentary seat have 1 kg of gold each, Congress candidate is the richest

Candidates of Kanpur-Akbarpur parliamentary seat have 1 kg of gold each, Congress candidate is the richest

Loksabha Election 2024: कानपुर संसदीय सीट के लिए जिले कलेक्ट्रेट में भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। वहीं नमांकन में दिए गए हलफनामें में सबसे ज्यादा धनवान कानपुर नगर से कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा हैं। इनके शपथ पत्र के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 23.25 करोड़ है। वहीं अकबरपुर से सपा की ओर से प्रत्याशी राजाराम पाल की सलाना इनकम सबसे कम 5.25 लाख रुपए है।

अकबरपुर से सपा प्रत्याशी की आय

अकबरपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी राजाराम पाल शिक्षा में LLB पास हैं। वहीं इनके खिलाफ तीन अलग-अलग धाराओं में मामला भी दर्ज है। इनके पास 2.15 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है और पत्नी रामकली के नाम 5.25 लाख रुपए की संपत्ति है। ये खुलासा नामांकन पत्र से हुआ है। वहीं इन्होंने शपथ पत्र में बताया है कि उनके और पत्नी के पास 50-50 हजार की रुपए की नकदी है। बैंक खातों में करीब 74 हजार रुपए जमा हैं। इनके पास एक सफारी और एक कमांडर कार है। इसी के साथ करीब 40 ग्राम जेवरात और पत्नी के पास 50 ग्राम जेवरात हैं।

जमीन के रूप में एक एकड़ कृषि भूमि और 6 आवासीय मकान हैं। राजाराम ने खुद के आय के श्रोत कृषि, वकालत एवं पेंशन का उल्लेख किया है। इन्होंने अपनी वार्षिक आय 5.20 लाख रुपए बताई है।

अकबरपुर सीट से बसपा प्रत्याशी के पास गोल्ड

अकबरपुर संसदीय सीट से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राजेश कुमार द्विवेदी करोड़ पति हैं। इनके पास 2.98 करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। वहीं इनकी पत्नी मीरा के पास भी दो करोड़ रुपए की संपत्ति हैं। इनके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। इन्होंने घर पर रहकर हिंदी व संस्कृत की शिक्षा प्राप्त की है। ये स्कूल पढ़ाई करने नहीं गए हैं। ये जानकारी उन्होंने अपने शपथ पत्र में संपत्ति के साथ-साथ अन्य जानकारियों को देते हुए बताया है। आपको बता दें कि बसपा प्रत्याशी राजेश की पत्नी भी संपत्ति के मामले में मजबूत हैं। राजेश के पास 2 लाख रुपए तो पत्नी के पास 25 लाख रुपए की नकदी रखी है। इनके पास दो कार हैं और पत्नी करीब एक किलो सोने की स्वामिनी है।

राजेश के पास एक रिवाल्वर एक राइफल और एक डबल बैरल बंदूक है। साथ ही 2 करोड़ की कृषि भूमि है और एक आवासीय प्लाट हैं। साथ ही इनके ऊपर 51लाख रुपए का बैंक लोन भी है।

LLB से शिक्षित कुलदीप हैं भूमिहीन

कानपुर शहर सीट से बसपा प्रत्याशी ने बड़ी सादगी के साथ अपना नामांकन पत्र भरा। LLB पास कुलदीप के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। कुलदीप और पत्नी रिया सिंह के पास 50-50 हजार रुपए की नकदी है। कुलदीप के पास एक किलो और पत्नी के पास 300 ग्राम के जेवरात है। कुल मिलाकर 18.18 लाख रुपए की इनके पास संपत्ति है। पत्नी के पास 23.88 लाख रुपए की संपत्ति है। वहीं इनके पास कोई जमीन नहीं है।

Exit mobile version