Site icon UP की बात

बल्क ड्रग फार्मा पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, नंद गोपाल नंदी ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने आज जनपद ललितपुर के सैदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के अधिकारियों के साथ ‘बल्क ड्रग फार्मा पार्क’ परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्यों और आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के फार्मा सेक्टर में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि ललितपुर का यह बल्क ड्रग फार्मा पार्क राज्य में औद्योगिक विकास की नई दिशा तय करेगा और निवेश के साथ रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेगा।

निरीक्षण के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पार्क परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी सरकार की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार, जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश, यूपीसीडा की एसीईओ अनीता यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version