Site icon UP की बात

UP 2024 Parliamentary Polls : सोशल इंजीनियरिंग पर एक बार फिर लगाएगा दांव बसपा

UP Lok -Sabha Poll 2024 : BSP candidates' list : Profit or loss for the Party ?

UP Lok -Sabha Poll 2024 : BSP candidates' list : Profit or loss for the Party ?

UP 2024 Parliamentary Polls : उत्तर -प्रदेश जैसे अहम् चुनावी राज्य में बहुजन समाजवादी पार्टी ने जो कि सोशल इंजीनियरिंग के समीकरण को फिक्स कर यहाँ की सत्ता में पहुंच बनाई थी और प्रदेश के शासन में भी रही इस बार किसी को साथ न लेकर अकेले चलने का मन बना लिया है।

पिछले कई बार बेहतर प्रदर्शन नहीं करने के बावजूद उसके हौंसले सांतवे आसमान पर हैं और इसकी एक झलक पार्टी सुप्रीमो मायावती के इरादों में बखूबी झलक जाती है। ऐसे में जब देश की छोटी व बड़ी पार्टियां या तो एनडीए या फिर इंडिया गठबंधन का दामन थामने को आतुर हैं , भरोसेमंद साथी नहीं मिलने की वजह से पार्टी ने 2024 का चुनावी महासफर अपने ही दम पर फतह करने का मन बना लिया है।

अपने पार्टी कैडर पर मुझे है पूरा भरोसा : मायावती

इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान आया है कि उनकी पार्टी ने 2024 के चुनाव में अकेले चलने का मन बना लिया है जिसने सबको चौंका भी दिया है। इससे विरोधी दलों के समीकरण पूरी तरह गड़बड़ाने के चांस हैं। अपने मजबूत पार्टी कैडर पर भरोसा जताते हुए मायावती ने लगभग हुंकार भरते कहा कि उसे इस बात की जरा सा भी फ़िक्र नहीं है कि कौन उनके साथ है और कौन नहीं क्योंकि उसे अपने मजबूत कैडर पर पूरा -पूरा भरोसा है जो उसे 2024 के चुनावी महासफर में अवश्य जीत दिलाएगा।

Exit mobile version