Site icon UP की बात

Jhansi Loksabha Election 2024: भाजपा के लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी संजीव चौधरी प्रियंका को बोले, आप वादों को पूरा करते भी हैं

BJP's state co-incharge of UP Lok Sabha elections Sanjeev Chaudhary told Priyanka, you also fulfill the promises

BJP's state co-incharge of UP Lok Sabha elections Sanjeev Chaudhary told Priyanka, you also fulfill the promises

Loksabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के झांसी में सोमवार को लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी एवं बिहार के दीघा से, भाजपा विधायक संजीव चौधरी ने एक निजी होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन रखा। उन्होंने इस प्रेसवार्ता में कहा कि “विपक्ष पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। वहीं प्रियंका गांधी भ्रष्टाचारियों को बचाकर हमें मिटाना चाहती हैं। वहीं प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए बोले कि क्या आप अपने किये हुए वादों को पूरा करते हैं।

इंडी गठबंधन के लोगों ने दिया भ्रष्टाचार को बढ़ावा

इंडी गठबंधन के लोगों ने भ्रष्टाचार को बढ़ाकर देश का नाम खराब किया है। ये भ्रष्टाचारियों की मदद करने वाले लोग हैं। इंडी गठबंधन से जुड़े एक-एक लोगों के अंदर परिवारवाद भरा हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से मानते हैं कि जब तक एक भी भ्रष्टाचारी भ्रष्टाचार करता है तब तक देश के लोगों का विकास होना संभव नहीं है ऐसे में उनसे हिसाब भी लिया जाएगा।

आम आदमी पार्टी पर भी कसा तंज

दिल्ली में आप सरकार की मंत्री आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को जुमला पत्र और खयाली पोलाव बताया इस बयान को संज्ञान लेते हुए संजीव चौधरी ने कहा कि “उनकी मानसिकता, घोषणा पत्र की मानसिकता से मेल खाती है। प्रत्येक वस्तु को फ्री, फ्री, फ्री करके वादों से इन्होंने केवल वादों से दूर भागना सीखा है। ऐसे में भाजपा संकल्प पत्र के माध्यम से मोदी की गारंटी लोगों के समक्ष लेकर आई है। प्रधानमंत्री मोदी जी जो कहते हैं, वो करते भी हैं। दूसरों की तरह बाते नहीं बनाते हैं( यहां वे आम आदमी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी नकेल कसते हैं)।

घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र जारी करती है भारतीय जनता पार्टी

हमारी पार्टी घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र को जारी करने के काम में अडिग हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 80 करोड़ लोगों को निरंतर राशन देने का काम किया। 4 करोड़ आवास मुहैया करवाए हैं। आयुष्मान भारत के अंतर्गत करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य क्षेत्र में मदद भी मिली है। इसके साथ-साथ 50 करोड़ से भी ज्यादा बैंक में जनधन खातों को खुलवाया गया है ताकि लोग डिजिटलीकरण की ओर अग्रसर हो सकें। इसी के साथ गरीबों के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं भी लागू की गई हैं।

15 लाख सुझाव मिले

संजीव चौधरी ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र 76 पन्नों का है। लेकिन, घोषणा पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले। जिसमें नमो एप से 4 लाख और वीडियो के माध्यम से 10 लाख सुझाव आए थे। आगे उन्होंने कहा कि इस संकल्प पत्र को 24 समूहों में विभाजित किया गया है।

Exit mobile version