Site icon UP की बात

Loksabha Election 2024: भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 2 और संसदीय सीट पर उतारे उम्मीदवार पर कैसरगंज सीट पर फंसा पेच

BJP has fielded candidates from two more parliamentary seats in Uttar Pradesh, but the issue is stuck in Kaiserganj seat

BJP has fielded candidates from two more parliamentary seats in Uttar Pradesh, but the issue is stuck in Kaiserganj seat

UP BJP Candidates List: आम चुनाव 2024 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की अपनी 12वीं सूची को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में यूपी की देवरिया और फिरोजाबाद सीट से मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया गया है और उनके स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदावरों की 12वीं सूची को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में भाजपा ने 2 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। लेकिन कैसरगंज संसदीय सीट पर फिलहाल अभी भी प्रत्याशी के नाम का पेंच पूरी तरह से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के कारण अधर में फंसा हुआ है।

यूपी के केवल 2 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा हुई है

बता दें कि इस सूची में प्रदेश की केवल दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, जिसमें देवरिया संसदीय सीट से शशांक मणि त्रिपाठी को और फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह को टिकट दिया गया है। वहीं यूपी में मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की कैसरगंज सीट पर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है।

देवरिया से सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट कटा और शशांक मणि प्रत्याशी बनाए गए

उल्लेखनीय है कि लंबे समय से देवरिया संसदीय सीट पर भाजपा के टिकट को लेकर अटकले चल रही थी जिस पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने विराम लग दिया। वहीं यहां से भाजपा ने देवरिया से वर्तमान सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। बता दें कि उनके स्थान पर पूर्व सांसद और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे शशांक मणि त्रिपाठी को टिकट देकर राजनीतिक मैदान में उतारा है। ये सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और दस वर्ष से भाजपा के विचारों से जुड़े हुए हैं।

श्रीप्रकाश मणि की राजनीतिक विरासत संभालने का मौका

वर्ष 2019 के आम चुनाव में और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी टिकट की दावेदारी पेश किया था, अब पार्टी ने उन्हें श्रीप्रकाश मणि के राजनीतिक विरासत को संभालने का मौका दिया है। बता दें कि श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया से 1996 और 1999 में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सांसद रहे हैं।

फिरोजाबाद संसदीय सीट से चंद्र सेन का भी पत्ता कटा

फिरोजाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद चंद्र सेन जादौन का भी पत्ता भाजपा ने काट दिया है। उनके स्थान पर क्षत्रीय चेहरे के रूप में ठाकुर विश्वदीप सिंह को मौका दिया है। आपको बता दें कि भाजपा यूपी के जिन 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, उनमें से केवल रायबरेली और कैसरगंज संसदीय सीट से ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होना अभी बाकी है। ऐसा माना जा रहा है कि रायबरेली संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के ऐलान के बाद ही भाजपा यहां से प्रत्यासी उतारने के सोच में है। जबकि कैसरगंज संसदीय सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भारतीय जनता पार्टी के लिए गले की हड्डी बने हुए हैं।

Exit mobile version