Uttar Pradesh News: केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं (Central Government Welfare Schemes) के माध्यम से आम लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में बिजनौर जिले में प्रधानमंत्री जनधन योजना और अटल पेंशन योजना के तहत लाखों लोगों को लाभ मिला है। बीते नौ वर्षों में जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों को बैंकिंग सुविधाओं और पेंशन योजना से जोड़ा गया है। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि इन योजनाओं का जिले में प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है।
जनधन योजना से खुले 17.69 लाख बैंक खाते
जिलाधिकारी के अनुसार, अप्रैल 2017 से अगस्त 2026 तक जिले में प्रधानमंत्री जनधन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) के तहत कुल 17,69,835 बैंक खाते खोले गए हैं। बता दें इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने में मदद मिली है।
ऐसे में विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदपुर में 2,03,655, नगीना में 2,12,739, नजीबाबाद में 2,64,686, नूरपुर में 1,87,513, धामपुर में 2,47,864, नहटौर में 2,42,255, बढ़ापुर में 2,07,269 और बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में 2,03,854 बैंक खाते खोले गए हैं।
अटल पेंशन योजना से 2.03 लाख लोग लाभान्वित
अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के तहत भी जिले में बड़ी संख्या में पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ा गया है। अप्रैल 2017 से अगस्त 2026 तक कुल 2,03,175 लोगों को इस योजना का लाभ मिला है। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार चांदपुर में 21,102, नगीना में 24,776, नजीबाबाद में 28,811, नूरपुर में 20,818, धामपुर में 32,332, नहटौर में 23,962, बढ़ापुर में 26,976 और बिजनौर में 24,398 पात्र व्यक्ति योजना से जुड़े हैं।
आर्थिक सशक्तीकरण को मिल रही मजबूती
जानकारी के लिए बता दें जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह का कहना है कि प्रधानमंत्री जनधन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana) से लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) के माध्यम से पात्र लोगों को वृद्धावस्था में नियमित पेंशन की सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इन योजनाओं से जिले में आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती मिल रही है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश का बीजेपी पर तंज, कहा- हमारा सेठ लिया तो धन्नासेठ लाए

