Site icon UP की बात

लखनऊ में CM योगी का बड़ा दावा, बोले- 80 फीसदी NDA में और 20 फीसदी PDA में

लखनऊ में CM योगी का बड़ा दावा, बोले- 80 फीसदी NDA में और 20 फीसदी PDA में

लखनऊ में CM योगी का बड़ा दावा, बोले- 80 फीसदी NDA में और 20 फीसदी PDA में

लखनऊ।  राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा के पास पार्क में बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, विधायक पंकज सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आगामी राजनीतिक समीकरणों को लेकर बड़ा दावा किया।

‘80 फीसदी NDA में, 20 फीसदी PDA में’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “80 फीसदी NDA में और 20 फीसदी PDA में” है। उन्होंने कहा कि PDA का आगे क्या हाल होने वाला है, यह आने वाले समय में स्पष्ट हो जाएगा। सीएम योगी ने हालिया राज्यसभा चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि परिणामों ने विधानसभा चुनाव के संभावित परिणामों का संकेत दे दिया है। उन्होंने अपने संबोधन में विपक्षी राजनीति पर भी तीखा हमला बोला।

‘एक जिला, एक माफिया’ नहीं, अब ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब ‘एक जिला, एक माफिया’ की पहचान नहीं है, बल्कि सरकार ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की नई तस्वीर सामने आई है और स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

भारत में ढाई लाख से ज्यादा स्टार्टअप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत में आज ढाई लाख से अधिक स्टार्टअप मौजूद हैं। उनके मुताबिक देश में रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि जिन चीजों को कभी असंभव माना जाता था, उन्हें अब संभव बनाया जा रहा है।

 

 

सेमीकंडक्टर निर्माण में आत्मनिर्भर बन रहा भारत

सेमीकंडक्टर के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय भारत को चिप के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। उनका दावा है कि अब देश इस क्षेत्र में तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। सीएम योगी ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े 12 से अधिक बड़े उद्योग या तो काम कर रहे हैं या उनमें बड़े स्तर पर निवेश की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया को चिप निर्यात करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में भी भारत की बढ़ती ताकत

मुख्यमंत्री ने रक्षा क्षेत्र में बढ़ती विनिर्माण क्षमता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत में हजारों करोड़ रुपये के रक्षा उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं और इन्हें दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता और विनिर्माण क्षमता को दर्शाता है।

विकसित भारत के संकल्प पर जोर

सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भारत की क्षमता मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने का संदेश दिया।

 

Exit mobile version