Site icon UP की बात

सेक्टर-101 से DSC रोड तक नाले किनारे बनेगी RCC दीवार, हजारों लोगों को मिलेगी सुरक्षित राह

अंडरपास की सड़क की गुणवत्ता जांचने पहुंची CRRI की टीम, मैस्टिक एस्फाल्ट का हुआ परीक्षण

अंडरपास की सड़क की गुणवत्ता जांचने पहुंची CRRI की टीम, मैस्टिक एस्फाल्ट का हुआ परीक्षण

नोएडा।  सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन क्षेत्र से लेकर DSC रोड तक लोगों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए सिंचाई नाले के किनारे RCC दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना से भंगेल और सलारपुर समेत आसपास के इलाकों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

2846 मीटर लंबी होगी RCC दीवार

नोएडा प्राधिकरण की ओर से करीब 2846 मीटर लंबी और 0.9 मीटर ऊंची RCC दीवार तैयार की जा रही है। निर्माण कार्य को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है।

नाले के किनारे हादसों का रहता था खतरा

इस मार्ग के आसपास घनी आबादी होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। नाले के किनारे खुले हिस्से के चलते खासकर रात के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों के लिए यह मार्ग रोजमर्रा की आवाजाही का महत्वपूर्ण रास्ता है। ऐसे में नाले के किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

दीवार बनने से बढ़ेगी सुरक्षा

RCC दीवार बनने के बाद नाले और आवागमन वाले हिस्से के बीच स्पष्ट सुरक्षा अवरोध तैयार हो जाएगा। इससे लोगों को सुरक्षित रास्ता मिलने के साथ दुर्घटनाओं की संभावना कम होने की उम्मीद है।

छह महीने में पूरा होने की उम्मीद

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार निर्माण कार्य को पूरा करने में करीब छह महीने का समय लग सकता है। परियोजना पूरी होने के बाद सेक्टर-101 से DSC रोड की ओर आने-जाने वाले लोगों को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा।

 

Exit mobile version