Site icon UP की बात

बुखार और फ्लू को लेकर यूपी में सतर्कता बढ़ी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने HOPE सेंटर से की निगरानी

बुखार और फ्लू को लेकर यूपी में सतर्कता बढ़ी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने HOPE सेंटर से की निगरानी

बुखार और फ्लू को लेकर यूपी में सतर्कता बढ़ी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने HOPE सेंटर से की निगरानी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुखार और फ्लू से पीड़ित मरीजों के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और तेज कर दी है। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ स्थित केंद्रीय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर HOPE (हेल्थ ऑनलाइन पैरामीटर इवैल्यूएशन) पहुंचकर प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं और संसाधनों की ऑनलाइन स्थिति की समीक्षा की।

अस्पतालों की व्यवस्थाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग

डिप्टी सीएम ने कमांड सेंटर से प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में बुखार और फ्लू के मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने और अस्पतालों में जरूरी संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए।

फ्लू मरीजों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर के निर्देश

ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया कि बुखार और फ्लू से संबंधित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। इसके लिए अस्पतालों में अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि मरीजों को जल्द डॉक्टर की सलाह और आवश्यक उपचार मिल सके।

नेपाल सीमा से लगे जिलों में बढ़ाई जाएगी निगरानी

नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ने इन क्षेत्रों में निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ संभावित मामलों पर लगातार नजर रखने को कहा।

यूपी और नेपाल से आने वाले मरीजों को तत्काल इलाज

निर्देशों के मुताबिक उत्तर प्रदेश या नेपाल से अस्पताल पहुंचने वाले प्रत्येक मरीज को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों से कहा गया है कि जरूरत के अनुसार मरीजों को तत्काल आवश्यक जांच और उपचार की सुविधा मिले।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष, महानिदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. पवन कुमार अरुण समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Exit mobile version