Site icon UP की बात

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- 1.27 करोड़ हिंदू वोट कट गए

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फोन टैपिंग से जुड़े आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि आज के समय में तकनीक के जरिए किसी की बातचीत रिकॉर्ड करना बेहद आसान हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) खुद लोगों को रील बनाने और उससे कमाई करने के लिए प्रोत्साहित करती है। ऐसे में तकनीक का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा है, यह समझना जरूरी है। जिसके बाद अखिलेश ने फोन टैपिंग और राजनीतिक विरोधियों की निगरानी को लोकतंत्र के लिए गलत बताया।

फोन टैपिंग के आरोपों पर क्या बोले अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव ने कहा कि फोन टैपिंग और जासूसी से जुड़े आरोपों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने इजरायल के स्पाइवेयर विवाद का भी जिक्र किया। जिसमें उनका कहना था कि यदि विपक्ष के बड़े नेताओं की बातचीत और निजी जानकारी जुटाने के लिए किसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है। राजनीतिक विरोधियों की निगरानी नहीं होनी चाहिए।

राम मंदिर और PDA को लेकर BJP पर निशाना

राम मंदिर जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने PDA को लेकर भी सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा और इसकी नई व्याख्या करते हुए ‘पेट में दर्द’ (Pet Mein Dard) वाली टिप्पणी की। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन पर उन्होंने कहा कि दलित और वंचित समाज के लोग PDA के साथ एकजुट हैं। आगरा में आयोजित सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी इसका उदाहरण है।

पेपर लीक और आंबेडकर प्रतिमाओं का मुद्दा उठाया

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में पेपर लीक, सरकारी स्कूल बंद होने और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने के मुद्दे उठाए। जिसमें उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 20 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं और करीब 200 आंबेडकर प्रतिमाएं तोड़ी गई हैं। साथ ही, उन्होंने सरकार पर आरक्षण से जुड़े मामलों में न्यायिक प्रक्रिया का सहारा लेने का आरोप भी लगाया।

वोटर लिस्ट और परिसीमन पर भी सरकार को घेरा

आगामी संसद सत्र में परिसीमन प्रस्ताव की चर्चा पर अखिलेश ने कहा कि कई राजनीतिक दल इसके समर्थन में नहीं हैं, इसलिए इसे पारित कराना आसान नहीं होगा। उन्होंने चुनाव के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी की आशंका भी जताई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने दावा किया कि ‘डबल डोज’ का असर यह हुआ कि हिंदू मतदाताओं के 1 करोड़ 27 लाख वोट कट गए। वहीं, उपमुख्यमंत्री के ‘100 में 60 हमारा’ बयान पर उन्होंने कहा कि अब 95 प्रतिशत पीड़ित और अपमानित लोग एक तरफ हैं।

ये भी पढ़ें: जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन सेल्फ एनुमरेशन हुआ शुरू, 30 नवंबर तक मौका

Exit mobile version