Site icon UP की बात

गोरखपुर हादसे पर अखिलेश का योगी पर हमला, कहा- अब विदाई तय है

गोरखपुर हादसे पर अखिलेश का योगी पर हमला

गोरखपुर हादसे पर अखिलेश का योगी पर हमला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में गोरखपुर हादसे को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। दरसअल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लंबा बयान जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि गोरखपुर में दुर्घटना में मारे गए बच्चे के मामले में सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) से मुख्यमंत्री द्वारा फैलाए गए झूठ का पर्दाफाश हो गया है। इसके बाद पीडीए कार्यकर्ताओं के घर-परिवार को परेशान किया जा रहा है।

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से की न डरने की अपील

अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कथित उत्पीड़न और अन्याय से डरें नहीं। जिसमें उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार अब ज्यादा दिनों की मेहमान नहीं है और आने वाले चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। जिसके बाद अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी कमजोर स्थिति के कारण विपक्षी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है।

भाजपा और सीएम योगी पर लगाए कई आरोप

सपा प्रमुख ने अपने बयान में भाजपा के अंदरूनी हालात, प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। जिसमें  उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री को अपनी ही पार्टी के नेताओं और विधायकों का पूरा समर्थन नहीं मिल रहा है।

अखिलेश ने प्रदेश में भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के कारण सड़कें, पुल और पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं। वहीं, व्यापारियों को टैक्स अधिकारियों और पुलिस की कथित वसूली से परेशानी हो रही है।

कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर भी साधा निशाना

अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए फर्जी एनकाउंटर, हिरासत में मौत और महिलाओं के खिलाफ अपराधों का मुद्दा उठाया। उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं, अयोध्या और काशी से जुड़े विवादों को लेकर भी सरकार को घेरा।

सपा अध्यक्ष ने दावा किया कि भाजपा सरकार से किसान, युवा, व्यापारी और कर्मचारी समेत समाज का बड़ा वर्ग नाराज है। उन्होंने कहा कि जनता आगामी चुनाव में भाजपा को जवाब देगी। उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश में गोरखपुर हादसे को लेकर राजनीतिक विवाद और तेज होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: गोल्डन बुलेट पर बिहार पहुंचे Golden Man, राजा भैया से की मुलाकात

Exit mobile version