Site icon UP की बात

MLC Election Result: आगरा शिक्षक खंड में बड़ा उलटफेर, सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने किया जीत का दावा

MLC Election Result: आगरा शिक्षक खंड में बड़ा उलटफेर

MLC Election Result: आगरा शिक्षक खंड में बड़ा उलटफेर

MLC Election Result: यूपी के आगरा जिले में MLC चुनाव की मतगणना के बीच शिक्षक खंड से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने परिणाम से पहले ही अपनी जीत का दावा कर दिया है। जिसमें उन्होंने करीब 3,500 से 3,780 वोटों के अंतर से जीत हासिल करने की संभावना जताई है। हालांकि, अभी तक चुनाव परिणाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए अभी अंतिम नतीजों को लेकर सभी की निगाहें चुनाव आयोग (Election Commission) की घोषणा पर टिकी हुई हैं।

आकाश अग्रवाल ने कितने वोटों से जीत का किया दावा?

जानकारी के लिए बता दें कि आगरा शिक्षक खंड की मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने अपनी जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। दरसअल, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए लगभग 3,500 से 3,780 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। हालांकि, यह आंकड़ा प्रत्याशी के दावे पर आधारित है। जब तक निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अंतिम परिणाम घोषित नहीं किया जाता, तब तक जीत और मतों के अंतर को आधिकारिक नहीं माना जा सकता।

आगरा MLC चुनाव में क्यों अहम है यह मुकाबला?

बता दें आगरा शिक्षक खंड का चुनाव (Agra MLC Election) राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मतगणना के बीच सपा प्रत्याशी की ओर से जीत का दावा किए जाने के बाद इस सीट के नतीजे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जिसमें शिक्षक खंड के परिणाम के साथ ही स्नातक खंड की मतगणना पर भी राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजर बनी हुई है। ऐसे में दोनों खंडों के नतीजे सामने आने के बाद चुनावी तस्वीर अधिक स्पष्ट हो सकेगी।

आधिकारिक नतीजे का इंतजार, आगे क्या होगा?

वहीं, आकाश अग्रवाल के जीत के दावे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल आधिकारिक परिणाम को लेकर है। ऐसे में निर्वाचन अधिकारियों की घोषणा के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि सपा प्रत्याशी कितने मतों से जीते हैं और अंतिम परिणाम क्या रहा है। इस चुनाव को आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly Elections) के राजनीतिक माहौल से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, MLC चुनाव के परिणामों का विधानसभा चुनाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह आने वाले समय में ही साफ होगा।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/mp-cabinet-meeting-farmers-relief-irrigation-projects-latest-news-2/

Exit mobile version