Site icon UP की बात

यूपी में 41 PCS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के ADM, SDM और नगर मजिस्ट्रेट बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 41 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सोमवार देर रात जारी तबादला सूची में कई जिलों के अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM), नगर मजिस्ट्रेट, अपर आयुक्त और विशेष कार्याधिकारी समेत विभिन्न पदों पर नई तैनातियां की गई हैं। सरकार के इस कदम को प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तबादलों में महेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट, बिंदु लता को कानपुर नगर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संजय चावला को आजमगढ़ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कुंवर पंकज को झांसी मंडल अपर आयुक्त और इंद्र नंदन सिंह को महोबा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।

इसके अलावा महिपाल सिंह को जौनपुर नगर मजिस्ट्रेट, विजय वर्धन तोमर को मेरठ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), ज्ञानचंद्र गुप्ता को बस्ती अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जगमोहन गुप्ता को लखनऊ नगर मजिस्ट्रेट तथा सुनीता कुमारी को वृंदावन नगर निगम का अपर नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सरकार ने कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों, राजस्व विभाग और सहकारी चीनी मिल संघ में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। साथ ही कई जिलों में एसडीएम और मुख्य राजस्व अधिकारियों के पदों पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है।

 

Exit mobile version