Site icon UP की बात

ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में 3 दिन का आयोजन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में 3 दिन का आयोजन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में 3 दिन का आयोजन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

गौतमबुद्धनगर।  ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 22 से 24 अक्टूबर तक The Battery Show India-2026 और Renewable Energy Expo-2026 का आयोजन होगा। कार्यक्रम में प्रतिदिन 10 से 12 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

जरूरत पड़ने पर बदलेगा यातायात मार्ग

एक्सपो मार्ट के आसपास यातायात का दबाव बढ़ने पर पुलिस गोलचक्करों पर डायवर्जन लागू कर सकती है। एडवाइजरी के अनुसार, गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर होते हुए आईएफएस विला गोलचक्कर जाने वाले वाहन बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर और एलजी गोलचक्कर से होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

 

 

यहां कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग

कार्यक्रम में आने वाले आगंतुक अपने वाहनों को नॉलेज पार्क में बड़ा गोलचक्कर के पास निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कर सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

एंबुलेंस और फायर सर्विस को मिलेगी प्राथमिकता

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी। यातायात संबंधी परेशानी होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर 9971009001, व्हाट्सऐप नंबर 7065100100 या एक्स हैंडल @noidatraffic पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Exit mobile version