मथुरा में यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है।जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार गया है। यमुना से सटे क्षेत्रों के लोगों की धड़कन बढ़ना शुरू हो गई हैं। नौहझील क्षेत्र में करीब 10 दिन से बाढ़ जैसे हालात हैं। यमुना का पानी गांव तक पहुंच गया है। किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें डूब गई हैं। इससे पशुओं के लिए चारे का भी इंतजाम नहीं हो पा रहा है। रविवार शाम को 165.56 मीटर जलस्तर रिकॉर्ड किया गया है, जबकि चेतावनी बिंदु 165.20 मीटर पर है। वही सीएम ने मथुरा में बाढ़ प्रभावित इलाकों के अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है।
सीएम ने कहा बढ़ के समय राहत और बचाव के लिए बेहतर कोऑर्डिनेशन और क्विक एक्शन जरूरी है साथ ही मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम 24*7 काम करें, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है मुख़्यमंत्री ने साफ़ कहा की हर नागरिक को हर संभव मदद मिले इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश देते हुए राहत शिविरों के लिए स्वास्थ्य टीम गठित करने के निर्देश दिए है।