Site icon UP की बात

विश्व मत्स्यिकी दिवस पर किसानों को मिली बड़ी सुविधा

विश्व मत्स्यिकी दिवस पर किसानों को मिली बड़ी सुविधा

विश्व मत्स्यिकी दिवस पर किसानों को मिली बड़ी सुविधा

Uttar Pradesh News: गौतमबुद्धनगर के दादरी तहसील स्थित ग्राम छपरौला में विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्य पालकों के लिए जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। बता दें इस शिविर का मुख्या उद्देश्य मत्स्य पालन से जुड़े किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से इस व्यवसाय से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में करीब 40 मत्स्य पालकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 13 मत्स्य पालकों और मत्स्य गतिविधियों से जुड़े किसानों का राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीपी) पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया।

13 मत्स्य पालकों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण

प्रभारी मत्स्य अधिकारी एवं मत्स्य निरीक्षक हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में विभाग और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से कुल 13 मत्स्य पालकों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। पंजीकरण कराने वाले किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इससे मत्स्य पालन से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद मिलेगी।

दुर्घटना बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड का मिला लाभ

शिविर के दौरान एक मत्स्य पालक को मछुआ दुर्घटना बीमा का लाभ दिया गया। वहीं, एक किसान को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) प्रदान किया गया। अधिकारियों ने किसानों को बताया कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से मत्स्य पालन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। साथ ही किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं।

मत्स्य पालन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

कार्यक्रम में मत्स्य पालकों और किसानों को मत्स्य पालन को आजीविका के बेहतर साधन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मत्स्य पालन के साथ इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों में भी स्वरोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं। किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मत्स्य विभाग की योजनाओं, उनके लाभ, आवेदन प्रक्रिया और पंजीकरण के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और मत्स्य पालन के क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें: आजम खां पर अपर्णा यादव का तीखा हमला, यूपी सियासी में मची हलचल

 

Exit mobile version