ये 4 कर्म आपके पुण्य को कर सकते हैं नष्ट

ABHINAV TIWARI

बुरे कर्म  आज हम आपको बताएंगे कि व्यक्ति के किन कर्मों से जीवन भर के पुण्य खत्म हो सकते हैं। आइए इन कर्मों के बारे में जानते हैं...

1. स्त्री का अपमान करना  यदि कोई व्यक्ति स्त्री का अपमान करता है या फिर उसके साथ गलत व्यवहार करता है, तो इसे शास्त्रों में सबसे बड़ा पाप माना गया है।

अच्छे कर्म हो जाते हैं नष्ट  नारी के अपमान करने से जीवनभर के अच्छे कर्म नष्ट हो जाते हैं और व्यक्ति पाप का भागीदार बनता है।

2. अतिथियों का अपमान करना  जो व्यक्ति साधु-संतो या फिर घर आए अतिथियों का अपमान करता है तो उनके भी सारे पुण्य नष्ट हो जाते हैं।

हमेशा संतों का मान रखें  इससे बचने के लिए कभी भी इन लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। हमेशा साधु और संतों का मान-सम्मान करना चाहिए।

3. भगवान को भोग न लगाना  जो लोग केवल अपने लिए अन्न पकाते हैं और भगवान को भोग नहीं लगाते वह भी पाप के भागीदार बन जाते हैं। ऐसे में भगवान को जरूर भोग लगाएं।

अच्छे काम करना  व्यक्ति द्वारा पूरे जीवन में किए गए कर्म अंतिम समय में भी उसके साथ ही जाते हैं। जो व्यक्ति जैसा करता है फल भी उसी अनुरूप उसे मिलता है।

4.पाप का भागीदार बनना  जिस व्यक्ति ने जीवन भर केवल बुरे कर्म ही किए हैं वह पाप का भागीदार बनता है। व्यक्ति के कर्म मृत्यु के बाद भी उसके साथ रहते हैं।

यह पोस्ट धार्मिक भावनाओं और धार्मिक क्रियाकलापों  के आधार पर लिखा गया है "यूपी की बात" न्यूज़ चैनल इस जानकारी की पुष्टि और जिम्मेदारी नहीं लेता है।

THANK'S FOR READING