सर्दियों में नही होगी कब्ज की समस्या, पी लें ये जूस

कब्ज क्यों होता है

खानपान की गलत आदतों की वजह से कब्ज की समस्या हो सकती है। वहीं सर्दियों में ये परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसे में आप इस जूस को पी सकते हैं।

सेब का जूस

सेब में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। ऐसे में सर्दियों में आप सेब के जूस का सेवन कर सकते हैं। पर यह कोशिश करें कि इस जूस को दोपहर में ही पिएं।

गाजर का जूस

गाजर का जूस सर्दियों के मौसम में बहुत फायदेमंद हो सकता है। ये जूस आपके शरीर में फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है और कब्ज को कंट्रोल करता है। 

संतरे का जूस

संतरे के जूस में काफी अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ये कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है पर इसका सेवन खांसी-जुकाम में नहीं करना चाहिए।

मिक्स जूस

सर्दियों के मौसम में आप जूस भी पी सकते हैं। ये भी पेट को स्वस्थ रखने में फायदेमंद होता है। ज्यादा बेहतर है कि आप इस जूस को दोपहर के समय ही पिएं।

कब्ज से इंफेक्शन

अगर आपके शरीर में कब्ज की समस्या लंबे समय तक रहती है तो इससे आपके पेट में इंफेक्शन हो सकता है जिससे कई बिमारियों का भी जन्म हो सकता है।

कैंसर का कारण

पेट में कब्ज की समस्या आगे चलकर कैंसर जैसे घादक बीमारियों का कारण बन सकते हैं। कब्ज की वजह से कोलन कैंसर जैसी समस्या भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा की राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

THANK'S FOR READING