O ब्लड ग्रुप वाले लोग हैं मच्छरों की पहली पसंद

ABHINAV TIWARI

एक शोध के मुताबिक कई वजहों से मच्छर व्यक्ति की तरफ चुंबक की तरह खीचे आते हैं।

ऐसी कई वजहें हैं जिसके कारण मच्छर व्यक्ति के पास आते हैं या दूर भागते हैं।

इन वजहों में कपड़े और ब्लड ग्रुप का होना शामिल है। तो वहीं ऐसे कई कारण हैं जैसे शरीर पर चिपके हुए बैक्टीरिया मच्छर को अपनी तरफ आकर्षित करने का काम करते हैं।

बता दें कि मच्छरों को इंसानी खून पसंद आएगा या नहीं। यह तो संबंधित व्यक्ति के डीएनए पर निर्भर करता है जिसका बल्ड मच्छर पीने जा रहा है।

वहीं मच्छर को इंसान के शरीर से कई सिग्नल मिलते हैं जिनके आधार पर वे अपने शिकार का चुनाव करते हैं।

ऐसे में जिन लोगों की त्वचा से लैक्टिक एसिड का उत्पादन ज्यादा होता है, इन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं।

ब्लड ग्रुप की स्टडी करते हुए यह पाया गया है कि मच्छर O ब्लड ग्रुप के व्यक्तियों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं और उन्हें अपना ज्यादा शिकार बनाते हैं।

NOTE:यह पोस्ट समान्य जानकारी के आधार पर आधारित है और पब्लिक डोमेन में उपस्थित है "यूपी की बात" न्यूज़ चैनल इस जानकारी की पुष्टि और जिम्मेदारी नहीं लेता है।

THANK'S FOR READING