1. मेटाबॉलिज़्म क्या है? यह शरीर में होने वाली सभी रासायनिक प्रक्रियाएं हैं, जो खाने को ऊर्जा में बदलती हैं।
2. दो मुख्य हिस्से — कैटाबॉलिज्म और एनाबॉलिज्म
कैटाबॉलिज्म: भोजन को तोड़कर ऊर्जा बनाना।
एनाबॉलिज्म: इस ऊर्जा से शरीर की मरम्मत और निर्माण करना।
3. पाचन और मेटाबॉलिज़्म अलग हैं
पाचन: खाना टूटकर न्यूट्रिएंट्स में बदलता है।
मेटाबॉलिज़्म: ये न्यूट्रिएंट्स ऊर्जा बनाते हैं।
4. ऊर्जा हर समय लगती है
आराम करते समय भी शरीर ऊर्जा खर्च करता है—दिल की धड़कन, दिमाग का काम, पाचन आदि।
5. BMR क्या है?आराम की अवस्था में शरीर को जितनी ऊर्जा चाहिए, उसे बेसल मेटाबॉलिक रेट (BMR) कहते हैं।
6. किन चीजों से प्रभावित होता है मेटाबॉलिज़्म? उम्र, जेनेटिक्स, लिंग, मांसपेशियां, लाइफस्टाइल और खानपान।
7. मेटाबॉलिज़्म कैसे बढ़े? नियमित व्यायाम, ज्यादा प्रोटीन, खूब पानी, अच्छी नींद, एक्टिव जीवनशैली
8. अच्छा मेटाबॉलिज़्म = ज्यादा ऊर्जा तेज मेटाबॉलिज़्म से शरीर फिट, तंदरुस्त और ऊर्जावान रहता है।
यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के लिए है और किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें। प्रस्तुत जानकारी की सत्यता, प्रभाव या परिणामों की RNI कोई पुष्टि या जिम्मेदारी नहीं लेता।