1️. फ्रिज हर घर की जरूरत आजकल हर घर में फ्रिज जरूरी हो गया है — लेकिन कई लोग इसे दीवार से सटाकर रखते हैं, जो बड़ी गलती है।
2️. फ्रिज को दीवार से दूरी पर रखें एक्सपर्ट्स के अनुसार, फ्रिज को दीवार से कम से कम 6 से 10 इंच की दूरी पर रखना चाहिए।
3️. गर्मी निकलने के लिए जगह जरूरी फ्रिज दिनभर ऑन रहता है और इसकी ग्रिल से गर्म हवा बाहर निकलती है। अगर दीवार से सटा दिया जाए तो यह गर्मी बाहर नहीं निकल पाती।
4️. ठंडक पर असर पड़ता है गर्मी फंस जाने से फ्रिज अंदर से ठंडा होने में ज्यादा समय लेता है और उसकी कूलिंग क्षमता घट जाती है।
5️. फ्रिज के खराब होने का खतरा लंबे समय तक ऐसा करने से कंप्रेसर ओवरहीट हो सकता है, जिससे फ्रिज खराब भी हो सकता है।
फ्रिज को हमेशा दीवार से कम से कम 6–10 इंच दूर रखें, ताकि गर्मी आसानी से निकल सके और आपका फ्रिज लंबे समय तक सही काम करे।