1️. रंग से पहचानें असली बादाम का रंग हल्का भूरा होता है और उसे घिसने पर रंग नहीं निकलता। नकली बादाम आमतौर पर गहरे भूरे रंग के होते हैं जिनपर रंग की कोटिंग की जाती है।
2️. स्वाद से पहचानें असली बादाम हल्के मीठे स्वाद के होते हैं। जबकि नकली बादाम कड़वे लगते हैं और उनमें से अजीब सी गंध भी आती है।
3️. सतह देखकर पहचानें असली बादाम की सतह स्मूद और प्राकृतिक रेखाओं वाली होती है। नकली बादाम की सतह पर पेंट या चमकदार कोटिंग देखी जा सकती है।
4. पानी में डालकर जांचें कुछ देर पानी में डालने पर असली बादाम रंग नहीं छोड़ते और थोड़े फूल जाते हैं। नकली बादाम पानी में डालने पर रंग छोड़ने लगते हैं या उनका कोटिंग उतर जाती है।
5️. गंध से पहचानें असली बादाम से हल्की प्राकृतिक मीठी गंध आती है। नकली बादाम में रासायनिक या कृत्रिम खुशबू महसूस हो सकती है।
बादाम खरीदते समय रंग, स्वाद, गंध और सतह पर ध्यान दें। हमेशा विश्वसनीय दुकान या ब्रांड से ही बादाम खरीदें ताकि आपकी सेहत सुरक्षित रहे।