1️. पका हुआ खाना — 1 से 2 दिन फ्रिज में रखा पका हुआ खाना लगभग 1-2 दिनों तक सुरक्षित रहता है। इसके बाद इसमें बैक्टीरिया और फंगस बढ़ने लगते हैं, जिससे पेट की समस्या हो सकती है।
2️. कच्चा मांस — 4 से 5 दिन कच्चा मांस फ्रिज में 4-5 दिनों तक ताजा रहता है। उसके बाद यह सड़ने लगता है और बदबू आने लगती है। हमेशा एयरटाइट बॉक्स में रखें।
3️. गूंथा हुआ आटा — 2 से 3 दिनफ्रिज में रखा गूंथा हुआ आटा 2-3 दिनों से ज्यादा न रखें। ज्यादा समय तक रखने पर इसमें खट्टापन और बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
4️.सब्जियांं और फल — पॉलीथीन में न रखें फलों और सब्जियों को पॉलीथीन में लपेटकर फ्रिज में रखना गलत है, क्योंकि पॉलीथीन नमी रोक देती है जिससे सड़न जल्दी शुरू होती है।
5️. खाने को सही तरह से स्टोर करें फ्रिज में रखने से पहले खाना पूरी तरह ठंडा हो जाए, फिर एयरटाइट डिब्बे में रखें। बार-बार फ्रिज से निकालने और गर्म करने से भी खाना खराब हो सकता है।
फ्रिज खाना सुरक्षित रखता है, लेकिन समय सीमा से ज्यादा स्टोर करने पर नुकसान हो सकता है। हमेशा खाना 3-4 दिनों के अंदर इस्तेमाल करें और स्टोरेज हाइजीन का ध्यान रखें।