बीमारियों से बचाता है अंगूर का दाना

ABHINAV TIWARI

प्रेग्नेंसी में हरे रंग के खट्टे अंगूर से एसिडिटी हो सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को खट्टे हरे अंगूर नहीं खाने चाहिए।

बिना बीज वाले अंगूर फायदेमंद नहीं माने जाते हैं। अंगूर के बीज फाइबर के बेहतरीन स्त्रोत होते हैं जो दिल को दुरुस्त रखने में मदद कर सकते हैं।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को दिल से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अंगूर में पॉलीफेनोल मौजूद होते हैं जो दिल को दुरुस्त रखने में मदद कर सकते हैं।

अंगूर में आयरन मौजूद होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बनाएं रखने में मदद करता है।

यह एनीमिया से पीड़ित महिला के लिए अच्छा है। लाल अंगूर में बाकी वैरायटीज की तुलना में सबसे ज्यादा आयरन होता है।

अंगूर हार्ट अटैक से सुरक्षित रखता है, माइग्रेन के दर्द से निजात दिलाता है। ब्लड क्लॉटिंग से बचाता है, अस्थमा मरीज के लिए जरूरी तत्व है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा की राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

THANK'S FOR READING