शनिवार के दिन करें ये उपाय, बरसेगी शनि देव की कृपा

शनि देव की पूजा

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और आपको परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

पीपल के पेड़ की पूजा

शनिवार के दिन व्रत रखना बहुत लाभकारी माना जाता है, इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाकर तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।

कौवे को रोटी खिलाना

शनिवार के दिन कौवे को रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, इसलिए शनिवार के दिन कौवे को खाना जरूर खिलाना चाहिए। 

काले कुत्ते को खाना खिलाएं 

शनिवार को काला कुत्ता दिखने पर उसे रोटी या बिस्किट जरूर खिलाना चाहिए, इससे शनिदेव बहुत पसंद होते हैं।

शनि रक्षा स्त्रोत का पाठ करें

शनिवार के दिन शनि रक्षा स्त्रोत का पाठ कर शनि देव से साढेसाती, ढैय्या या शनि दोष से रक्षा करने की प्रार्थना करें। अगर आप के भक्ति से शनि देव प्रसन्न होते हैं तो आपके सारे कष्ट को दूर कर सकते हैं।

दान-पुण्य करें

शनिवार के दिन गरीब लोगों को काला छाता, कंबल, उड़द, शनि चालिसा, काला तिल, जूता, चप्पल आदि का दान करें।

यह पोस्ट धार्मिक भावनाओं और धार्मिक क्रियाकलापों  के आधार पर लिखा गया है "यूपी की बात" न्यूज़ चैनल इस जानकारी की पुष्टि और जिम्मेदारी नहीं लेता है। 

THANK'S FOR READING