Site icon UP की बात

Vande Bharat Sleeper Express: यूपी को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, वाराणसी से दिल्ली का सफर होगा आसान, जानें पूरी डिटेल

Vande Bharat Sleeper Express: यूपी को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Express: यूपी को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

Vande Bharat Sleeper Express: उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वाराणसी और नई दिल्ली के बीच देश की दूसरी और यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की शुरुआत 31 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनारस रेलवे स्टेशन से इस प्रीमियम ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें करीब 759 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन वाराणसी से दिल्ली का सफर महज 9 घंटे 45 मिनट में पूरा करेगी।

आज उद्घाटन के दिन ऐसा रहेगा शेड्यूल

जानकारी के लिए बता दें उद्घाटन के अवसर पर ट्रेन संख्या 02527 खास रूप से चलाई जाएगी। दरसअल, यह ट्रेन वाराणसी से शाम 4:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद शाम 6 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना होगी। कानपुर में शाम 7:05 से 7:10 बजे तक ठहराव रहेगा। इसके बाद ट्रेन रात 11:20 बजे अलीगढ़, रात 1:10 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी और रात 2 बजे नई दिल्ली पहुंचकर यात्रा पूरी करेगी। उद्घाटन स्पेशल में केवल आमंत्रित अतिथि ही सफर कर सकेंगे।

नियमित सेवा का टाइम-टेबल

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नियमित सेवा में ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। वाराणसी से शुक्रवार और नई दिल्ली से शनिवार को इसका संचालन नहीं होगा।

वहीं, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 27421 रात 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रास्ते में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद में ठहराव होगा। वहीं, नई दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन संख्या 27422 रात 9:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

16 कोच और आधुनिक सुविधाओं से होगी लैस

इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। इनमें थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी की सुविधा मिलेगी। ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के सफर की व्यवस्था होगी।

ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटोमैटिक दरवाजे, सेंसर आधारित लाइटिंग, प्रत्येक बर्थ पर यूएसबी और टाइप-सी चार्जिंग सॉकेट, बेहतर सस्पेंशन और कम शोर वाले कोच लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए कवच प्रणाली और सीसीटीवी कैमरे भी उपलब्ध होंगे। इस ट्रेन के शुरू होने से वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और दिल्ली के बीच रात्रिकालीन रेल यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक और तेज होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/anandiben-patel-run-for-unity-sardar-patel-jayanti-lucknow/

Exit mobile version