Site icon UP की बात

Uttar Pradesh News: गौतमबुद्धनगर में परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीं, पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: गौतमबुद्धनगर में परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Uttar Pradesh News: गौतमबुद्धनगर में परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET 2026) को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी है। बता दें परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें इस क्रम में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह और एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने थाना ईकोटेक-3 और थाना बिसरख क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, सुरक्षा प्रबंध और आसपास के इलाकों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने यह भी देखा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी तैयार रहें।

पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

डीसीपी और एडीसीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने के आदेश दिए। जिसमें अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार निगरानी रखी जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके अलावा सभी पुलिसकर्मियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण परीक्षा कराना प्राथमिकता

गौतमबुद्धनगर पुलिस का मुख्य उद्देश्य UP PET 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराना है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की हैं, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/gorakhpur-aiims-cath-lab-facility-delay-vibha-dutta-2/

Exit mobile version