Site icon UP की बात

Agra News: नगर विकास मंत्री ने स्वच्छता अभियान का लिया जायजा, स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया

उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्रालय द्वारा नगर सफाई महाअभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक हफ्ते से इस अभियान को विशेष दर्जा दिया गया था। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा शुक्रवार रात आगरा पहुंचे। आगरा पहुंचकर उन्होंने वार्ड 77 के ताज नगरी फेस 2 इलाके में स्वच्छता अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया।

आपको बता दें कि स्वच्छता अभियान पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए कई अभियानों में सबसे चर्चित अभियान है। इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्रालय ने पिछले एक सप्ताह से नगर विकास महाअभियान चला रहा है। इस महाअभियान के तहत शहर के कई इलाकों में आगरा नगर निगम ने साफ सफाई कराई। इसी अभियान के तहत शहर में हुए साफ सफाई और स्वच्छता के स्तर का जायजा लेने के लिए मंत्री एके शर्मा शुक्रवार की रात आगरा पहुंचे।

उन्होंने विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और महापौर के साथ ही स्वच्छता अभियान से जुड़े सभी लोगों की जमकर तारीफ की। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता मित्रों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर करप्शन के मामलों से घिरे महापौर के नवनियुक्त एस ओ डी के भ्रष्टाचार मामले पर किए गए सवाल से मंत्री ए के शर्मा बचते नज़र आए।

उन्होंने ज्यादा कुछ ना कहते हुए कहा की यह न्याय प्रिय सरकार है। जहां भी करप्शन की बात होगी वहां छानबीन की जाएगी। हालांकि आगरा के इस मुद्दे पर नगर निगम में बवाल मचा हुआ है। लेकिन मंत्री ए के शर्मा ने इस मुद्दे पर ज्यादा बात करना उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा की किसी व्यक्ति को न्याय पूर्ण व्यवस्था से पार किए बिना जजमेंट सुना देना उचित नही है।

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ सभी विभागों और अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कहीं से भी कोई मामला सामने न आने पाए। सीएम के निर्देश के बाद भी कहीं न कहीं से ऐसी खबरें आ जाती हैं, जो सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति का उल्लंघन करती हुई हैं। जहां कहीं से भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं सरकार सख्त ऐक्शन ले रही है।

आगरा से संवाददाता सैय्यद शकील की रिपोर्ट।

Exit mobile version