Site icon UP की बात

UP News: यूपी को मिलेंगे 31 नए IAS अधिकारी, कैडर विस्तार से प्रशासनिक दबाव होगा कम

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आईएएस कैडर का विस्तार किया गया है। केंद्र सरकार के निर्णय के बाद प्रदेश को 31 नए आईएएस अधिकारी मिलेंगे। इस कदम से प्रशासनिक दबाव कम होगा और शासन की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

652 से बढ़कर 683 हुई आईएएस अधिकारियों की संख्या

कैडर विस्तार के बाद उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की कुल संख्या 652 से बढ़कर 683 हो गई है। यह निर्णय भारत सरकार द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिनियम, 1955 में संशोधन कर लिया गया है।

यूपी सरकार से परामर्श के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने यह निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार के साथ परामर्श के बाद लिया है। इसका उद्देश्य तेजी से बढ़ते प्रशासनिक कार्यभार को संतुलित करना और जिलों व विभागों में बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करना है।

वरिष्ठ पदों की संख्या 370 तय

संशोधित कैडर संरचना के तहत उत्तर प्रदेश में कैडर के वरिष्ठ पदों की संख्या 370 निर्धारित की गई है।

प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा बल

आईएएस कैडर के इस विस्तार से नीति निर्माण, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसेवा की गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे प्रदेश में सुशासन और तेज निर्णय प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।

Exit mobile version