Site icon UP की बात

नोएडा प्राधिकरण में तबादलों का दौर जारी… उपमहाप्रबंधक (सिविल) विजय रावल यूपीसीडा स्थानांतरित

नोएडा प्राधिकरण में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। कई वर्षों से नोएडा प्राधिकरण में तैनात उपमहाप्रबंधक (सिविल) विजय रावल का तबादला कर दिया गया है। उन्हें नोएडा प्राधिकरण से हटाकर यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण) में उपमहाप्रबंधक (सिविल) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वरिष्ठ प्रबंधक सतेंद्र गिरी भी हुए स्थानांतरित

इसी क्रम में नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) सतेंद्र गिरी का भी तबादला किया गया है। उन्हें यूपीसीडा में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर भेजा गया है। यह बदलाव औद्योगिक और आधारभूत संरचना परियोजनाओं के प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया माना जा रहा है।

गौरव बंसल यमुना प्राधिकरण में तैनात

तबादलों की इस कड़ी में वरिष्ठ प्रबंधक गौरव बंसल को नोएडा प्राधिकरण से स्थानांतरित कर यमुना प्राधिकरण में तैनात किया गया है। प्राधिकरण में लगातार हो रहे प्रशासनिक बदलावों को आगामी परियोजनाओं और औद्योगिक विकास की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इन तबादलों से विभिन्न विकास प्राधिकरणों में कार्यकुशलता और समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

Exit mobile version