Site icon UP की बात

वृंदावन जोन की समस्याओं पर नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

वृंदावन जोन की समस्याओं पर नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

वृंदावन जोन की समस्याओं पर नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ की बैठक, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

वृंदावन क्षेत्र में विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर नगर निगम ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन, वृंदावन में जोन के पार्षदों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की।

पार्षदों से जानी क्षेत्र की समस्याएं

बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने सभी पार्षदों से उनके वार्ड में सामने आ रही प्रमुख समस्याओं और स्थानीय जरूरतों की जानकारी ली। सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्य और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए।

स्थायी और गुणवत्तापूर्ण विकास पर जोर

नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विकास कार्य केवल तत्काल राहत तक सीमित नहीं रहने चाहिए। निर्माण और अन्य विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता तथा दीर्घकालिक उपयोगिता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि नागरिकों को लंबे समय तक इनका लाभ मिल सके।

 

 

स्वच्छ वृंदावन के लिए जनभागीदारी जरूरी

बैठक में वृंदावन की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों से भी नगर निगम के स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल नगर निगम की नहीं है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही वृंदावन को बेहतर बनाया जा सकता है।

अधिकारी और पार्षद रहे मौजूद

बैठक में सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, अवर अभियंता निर्माण अरुण सिंह समेत वृंदावन जोन के पार्षद मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र से जुड़े विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

 

Exit mobile version