Site icon UP की बात

मेरठ में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन दोस्तों की गई जान

मेरठ में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन दोस्तों की गई जान

मेरठ में भीषण सड़क हादसा, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन दोस्तों की गई जान

मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दौराला थाना क्षेत्र के सकोती मोड़ के पास हुआ, जहां हरिद्वार से दिल्ली लौट रही एक ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

तेज रफ्तार कार के उड़ गए परखच्चे

जानकारी के अनुसार, कार में चार दोस्त सवार थे और सभी हरिद्वार से वापस दिल्ली जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, चौथे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज जारी है।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

झपकी आने की आशंका, जांच जारी

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने चालक को झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

परिवारों में पसरा मातम

एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

 

रिपोर्ट – गौरव चौधरी

Exit mobile version