Site icon UP की बात

वाराणसी में संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला,कहा- कांग्रेस के परिवार में ही SIR की जरूरत, पढ़ें खबर

वाराणसी में संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला

वाराणसी में संबित पात्रा का कांग्रेस पर हमला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मतदाता लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विपक्ष पर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया। राजकीय अतिथि गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने SIR प्रक्रिया का समर्थन करते हुए कांग्रेस के विरोध पर सवाल खड़े किए।

SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे संबित पात्रा

प्रेस वार्ता में संबित पात्रा ने कहा कि मतदाता लिस्ट को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए SIR एक नियमित प्रक्रिया है। इसके माध्यम से मतदाता सूची में मौजूद गलतियों को दूर करने और पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करने का काम किया जाता है। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार SIR जैसी प्रक्रियाएं पूरी की गई हैं, लेकिन आज विपक्ष इस प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहा है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से दूर होने के कारण विपक्षी दल इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें पात्रा ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए मतदाता सूची का समय-समय पर पुनरीक्षण जरूरी है।

प्रियंका गांधी के बहाने कांग्रेस पर कसा तंज

संबित पात्रा ने मॉक संसद में प्रियंका गांधी को बोलने का मौका नहीं दिए जाने के मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। जिसमें उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह प्रियंका गांधी को बोलने का अवसर नहीं मिला, उससे ऐसा लगता है कि कांग्रेस पार्टी के अपने परिवार में ही SIR की जरूरत है। जिसमें उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा।

गाना गाकर विपक्ष पर साधा निशाना

प्रेस वार्ता के दौरान संबित पात्रा अपने मजाकिया अंदाज में भी नजर आए। जिसमें उन्होंने कांग्रेस और ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए एक गाना भी गाया। उनके इस अंदाज ने प्रेस वार्ता को और भी चर्चा में ला दिया। ऐसे में कुल मिलाकर वाराणसी में संबित पात्रा की प्रेस वार्ता के जरिए भाजपा ने SIR के मुद्दे पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ अपना राजनीतिक हमला तेज किया। वहीं, मतदाता लिस्ट के पुनरीक्षण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी बहस आने वाले दिनों में और तेज होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/uttar-pradesh-news-kanpur-sp-trade-association-food-department-inspection-governor-memorandum/

Exit mobile version