Site icon UP की बात

Jaunpur: बीजेपी सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा- चारु चौधरी

RUCHI CHAUDHARI

जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चारु चौधरी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चारु चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और उन्हें हर क्षेत्र में बराबरी का दर्जा मिल रहा है।

उन्होंने महिलाओं से समाज में अपना योगदान बनाए रखने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। चौधरी ने कहा कि भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है, जिसमें महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

चारु चौधरी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में महिलाओं को जितना सम्मान और अवसर मिला है, वैसा पहले कभी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि महिला सम्मेलन का उद्देश्य सरकार की नीतियों और उनसे जुड़ी लाभकारी योजनाओं की जानकारी महिलाओं तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनसे आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं।

सम्मेलन में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद, भाजपा जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष संदीप सरोज और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य उपस्थित रहीं। इसके अलावा क्षेत्रीय महामंत्री अपराजिता सोनकर, क्षेत्रीय मंत्री मेनका सिंह, जिला महामंत्री विमल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह और प्रियंका श्रीवास्तव भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। जिला मंत्री अंशु मौर्य, कनक सिंह, कार्यालय प्रभारी चेतन श्रीवास्तव और जिला उपाध्यक्ष मिलन श्रीवास्तव ने भी आयोजन में योगदान दिया। मंडल की सभी महिला अध्यक्षों ने भी इसमें भाग लिया।

Exit mobile version