Site icon UP की बात

Lko News: हर गरीब तक राशन पहुंचाने में जुटी योगी सरकार, प्रयागराज सबसे आगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत हर पात्र गरीब को राशन कार्ड देने का अभियान तेजी से जारी है। अंत्योदय योजना और सामान्य राशन कार्ड वितरण में प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ जैसे जिले शीर्ष पर हैं।

15 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन

अब तक उत्तर प्रदेश में 3.16 करोड़ सामान्य राशन कार्ड और 40.73 लाख अंत्योदय कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिनसे कुल 15 करोड़ से अधिक लाभार्थी मुफ्त राशन का लाभ उठा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है – “कोई भी भूखा न सोए।”

राशन कार्ड वितरण में टॉप 10 जिले

स्थान जिला सामान्य राशन कार्ड लाभार्थी
1 प्रयागराज 9,34,677 40,29,226
2 सीतापुर 7,74,576 31,60,253
3 आगरा 7,38,939 30,80,875
4 लखनऊ 7,01,070 29,08,145
5 जौनपुर 6,91,216 30,56,416
6 गोरखपुर 6,72,749 26,79,692
7 आजमगढ़ 6,70,679 30,86,602
8 बरेली 6,70,677 29,19,581
9 सिद्धार्थनगर 5,89,160 16,97,709
10 लखीमपुर खीरी 5,86,592 23,95,374
स्थान जिला अंत्योदय कार्ड लाभार्थी
1 गोरखपुर 1,26,392 4,56,750
2 सीतापुर 1,11,714 3,09,470
3 लखीमपुर खीरी 1,09,395 2,95,862
4 आजमगढ़ 1,05,782 4,14,541
5 बरेली 97,996 2,97,077
6 प्रयागराज 86,613 2,61,220
7 सिद्धार्थनगर 82,334 2,46,418
8 जौनपुर 1,25,472 4,14,788
9 लखनऊ 48,903 1,48,216
10 फिरोजाबाद 32,231 99,599

गरीबों के जीवन में बदलाव की कहानी

योगी सरकार की इस पहल से यूपी में गरीबों को न सिर्फ खाद्य सुरक्षा मिली है, बल्कि सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है। राशन कार्ड वितरण में पारदर्शिता और तत्परता से यह योजना देश के अन्य राज्यों के लिए भी एक मॉडल बनती जा रही है।

Exit mobile version