Site icon UP की बात

रामपुर में आजम खान के समर्थन में लगे पोस्टर, सरकार बनने पर एक-एक जुल्म का हिसाब लेने की चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

रामपुर में आजम खान के समर्थन में लगे पोस्टर

रामपुर में आजम खान के समर्थन में लगे पोस्टर

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के समर्थन में रामपुर में लगाए गए पोस्टर और होर्डिंग्स को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बता दें इन पोस्टरों पर लिखे नारों के जरिए आजम खान के साथ हुई कथित ज्यादतियों का हिसाब लेने की चेतावनी दी गई है। दरसअलक, पोस्टरों के सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

मोदी मॉल के सामने लगाए गए पोस्टर, नारों ने खींचा लोगों का ध्यान

जानकारी के अनुसार, रामपुर के थाना शहजादनगर क्षेत्र में जीरो पॉइंट (Zero Point) स्थित मोदी मॉल के सामने ये होर्डिंग्स लगाए गए हैं। जिसके बाद इन पर बड़े अक्षरों में लिखा है, “आजम खान पर हुए एक-एक जुल्म का होगा हिसाब।” इसके साथ ही पोस्टर पर “जेल के ताले टूटेंगे, आजम खान छूटेंगे” जैसे नारे भी लिखे गए हैं। पोस्टरों के जरिए आजम खान के प्रति समर्थन जताने के साथ ही भविष्य में सरकार बनने पर उनके खिलाफ हुई कार्रवाई का हिसाब लेने का संदेश दिया गया है।

आजम खान की रिहाई के बाद ईडी की कार्रवाई से बढ़ी सियासी चर्चा

गौरतलब है कि जेल से रिहाई के बाद आजम खान को लेकर एक बार फिर कानूनी और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई थीं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाने की कार्रवाई के बाद उनके समर्थकों में नाराजगी की चर्चा सामने आई। इसी बीच रामपुर में लगाए गए इन पोस्टरों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

पोस्टर लगवाने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, इन पोस्टरों को किस व्यक्ति या संगठन की ओर से लगवाया गया है, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह का बयान भी सामने आया है। ऐसे में फिलहाल आजम खान के समर्थन में लगाए गए इन होर्डिंग्स को लेकर रामपुर की राजनीति में चर्चाएं तेज हैं। अब आने वाले दिनों में यह मामला किस तरह राजनीतिक रूप लेता है, इस पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/sambit-patra-attack-congress-sir-varanasi/

Exit mobile version