Site icon UP की बात

मुजफ्फरनगर में गोवंशों की दुर्दशा पर सवाल, कूड़े में मिला मृत बछड़ा

मुजफ्फरनगर में गोवंशों की दुर्दशा पर सवाल, कूड़े में मिला मृत बछड़ा

मुजफ्फरनगर में गोवंशों की दुर्दशा पर सवाल, कूड़े में मिला मृत बछड़ा

मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र स्थित किदवई नगर A2Z कूड़ा प्लांट के पास गोवंशों की दुर्दशा का गंभीर मामला सामने आया है। यहां कूड़े-कचरे और प्लास्टिक के कचरों के बीच मृत अवस्था में गोवंश मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है।

प्लास्टिक कट्टे में मिला जीवित बछड़ा

सूचना के अनुसार, कुछ डेयरी संचालकों द्वारा एक जीवित बछड़े को प्लास्टिक के कट्टे में डालकर फेंक दिया गया था। मौके पर पहुंचे गौसेवक निशु कुमार ने जब उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास किया, तो उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गौसेवक ने कराया अंतिम संस्कार

घटना के बाद गौसेवक निशु कुमार ने मृत गोवंश का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कराया। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नगर पालिका और प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका क्षेत्र में गौशाला जैसी व्यवस्था नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 

जांच और कार्रवाई की मांग

गौसेवक की ओर से थाना खालापार में लिखित तहरीर देकर डेयरी संचालकों की जांच, सीसीटीवी फुटेज की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।

 

रिपोर्ट – भगत सिंह

Exit mobile version