Site icon UP की बात

संभल में बदहाल सड़क को लेकर प्रदर्शन, लोगों ने लगाए “रोड नहीं तो वोट नहीं” के पोस्टर

संभल में बदहाल सड़क को लेकर प्रदर्शन, लोगों ने लगाए "रोड नहीं तो वोट नहीं" के पोस्टर

संभल में बदहाल सड़क को लेकर प्रदर्शन, लोगों ने लगाए "रोड नहीं तो वोट नहीं" के पोस्टर

संभल जिले के चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़क को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाबो देवी के क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया और “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे के साथ प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई।

खुर्जा गेट-करेली मार्ग की बदहाली से परेशान लोग

पूरा मामला चंदौसी तहसील क्षेत्र का है, जहां खुर्जा गेट से करेली जाने वाला मार्ग लंबे समय से खराब हालत में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं और खुले नाले भी हादसों का कारण बन रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हाथों में “रोड नहीं तो वोट नहीं” लिखे पोस्टर लेकर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द सड़क निर्माण की मांग की।

तीन साल से कर रहे सड़क निर्माण की मांग

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पिछले करीब तीन वर्षों से सड़क की मरम्मत और निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

 

 

खराब सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा

ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के मुताबिक बारिश के समय सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों और जलभराव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण कई बार ई-रिक्शा और ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। वहीं स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में खतरा बना रहता है। हाल ही में एक छात्रा गड्ढे में गिरकर घायल हो गई थी, जिसके बाद लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में क्षेत्र के लोग मतदान का बहिष्कार कर सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं होने पर वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

 

Exit mobile version