Site icon UP की बात

Lucknow: उत्तर प्रदेश दिवस पर मुख्यमंत्री योगी का प्रदेशवासियों के नाम ‘योगी का पाती’, विकास और सुशासन का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक संदेश जारी किया है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा, सुशासन की उपलब्धियों और भविष्य के संकल्पों को साझा किया।

‘बीमारू राज्य’ से विकास के ग्रोथ इंजन तक

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि असीम संभावनाओं वाला उत्तर प्रदेश संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए आज ‘बीमारू राज्य’ की छवि से बाहर निकलकर भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है। उन्होंने बताया कि दृढ़ संकल्प और स्पष्ट नीतियों के बल पर प्रदेश में कानून व्यवस्था और सुशासन का मजबूत शासन स्थापित किया गया है।

जीरो पॉवर्टी लक्ष्य की दिशा में बड़ी उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी उल्लेख किया कि सरकार ने ‘जीरो पॉवर्टी’ के लक्ष्य के साथ कार्य करते हुए अब तक 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि प्रदेश के समावेशी विकास और जनकल्याणकारी नीतियों का प्रमाण है।

उत्तर प्रदेश दिवस पर संकल्प और शुभकामनाएं

सीएम योगी ने कहा कि 24 जनवरी को मनाया जाने वाला उत्तर प्रदेश दिवस विकसित प्रदेश के संकल्प को दोहराने का अवसर है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रदेशवासियों के संयुक्त प्रयासों से ‘संकल्प से सिद्धि’ की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। अंत में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version